जम्मू-कश्मीरः राजौरी में LOC के पास लैंडमाइन में विस्फोट, जेसीओ सहित सेना के चार जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajouri landmine Blast: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. यहा मंगलवार को राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक बड़ा हादसा हो गया. सेना की रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान एक बारूदी सुरंग (लैंडमाइन) में अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी जद में आने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर सहित भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं।

सैन्य अधिकारियों के अनुसार

सैन्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले अग्रिम इलाके कलाल में हुई. सेना की एक टुकड़ी सीमा पर रूटीन गश्त (पेट्रोलिंग) कर रही थी, इसी दौरान अनजाने में एक लैंडमाइन एक्टिवेट हो गई और जोरदार विस्फोट हो गया.

अस्पताल में जारी है घायलों का इलाज

धमाके की आवाज सुनते ही सीमा पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. इस हादसे में घायल हुए जेसीओ और तीनों जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा पार से होने वाली आतंकी घुसपैठ को रोकने के लिए अग्रिम इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से लैंडमाइंस बिछाई जाती हैं. हालांकि, कई बार भारी बारिश और मिट्टी खिसकने की वजह से ये बारूदी सुरंगें अपनी मूल जगह से बहकर रास्ते में आ जाती हैं. शुरुआती जांच के मुताबिक यह हादसा भी ऐसी ही किसी बहकर आई लैंडमाइन पर गलती से पैर पड़ने की वजह से हुआ है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version