Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने अखनूर में एक घुसपैठिया को किया ढेर, तीन भागे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: शुक्रवार की देर रात सुरक्षा बलो ने जम्मू-कश्मीर में अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दिया. चार आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देख सुरक्षा बलो ने फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में एक आतंकवादी मारा गया. जबकि तीन भाग निकले. तीनों आतंकी एक शव को घसीटकर ले गए. आईबी के पार आतंकवादियों द्वारा एक शव को घसीटते हुए देखा गया.

मालूम हो कि पुंछ-राजोरी सेक्टर में 25 से 30 पाकिस्तानी आतंकवादी के सक्रिय होने का संदेह है. ऐसा माना जा रहा है कि इस सेक्टर में फैले घने जंगल और प्राकृतिक गुफाओं को आतंकी अपना ठिकाना बना रहे हैं. 2020 में भारत ने चीन के साथ बिगड़े हालातों के बीच राष्ट्रीय राइफल्स की यूनिटों को पुंछ सेक्टर से हटाकर लद्दाख में स्थानांतरित कर दिया था.

सूत्रों की माने तो पुंछ और राजोरी क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन द्वारा आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की साजिश रची गई है ताकि भारतीय सेना पर लद्दाख सेक्टर से सैनिकों को हटाने और इस क्षेत्र में बलों को फिर से तैनात करने के लिए दबाव बनाया जा सके.

पिछले वर्षों में जबसे सेना लद्दाख ऑपरेशन के लिए रवाना हुई है. इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ हमले करने के लिए पाकिस्तान से अपने आतंकवादियों को राजोरी-पुंछ क्षेत्र में भेजना शुरू कर दिया, ताकि भारत को क्षेत्र में अपने सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए मजबूर किया जा सके.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version