जम्मू-कश्मीरः IB पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, पाकिस्तान की ओर लौटा, सर्च ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Suspicious Drone: रविवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. हिरानगर सेक्टर के बोबियां इलाके के अग्रिम गांवों के ऊपर सुबह करीब 10:35 बजे एक ड्रोन जैसी वस्तु मंडराती हुई नजर आई. इससे गांववासियों में हड़कंप मच गया. कुछ देर बाद यह संदिग्ध ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौटता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी लेकर यह पता लगाने की कोशिश की कि कहीं ड्रोन के जरिए हथियार, नशीले पदार्थ या कोई अन्य संदिग्ध सामग्री तो नहीं गिराई गई है. हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं और ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि को लेकर सर्च ऑपरेशन जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version