Jammu-Kashmir: सेना के दो जवान गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, टीम कर रही पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों जवान नौशेरा सब-डिवीजन में 3 पंजाब रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं. इनकी तैनाती नौशेरा में अग्रिम पोस्ट पर है. हालांकि, सेना या पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है.

सूत्रों की माने तो, दोनों इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइटों के जरिए पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के संपर्क में थे. दोनों नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिविधियों, लोकेशन और अन्य खुफिया जानकारी दुश्मन तक पहुंचा रहे थे. सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली से आई विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ शुरू की थी.

इनमें से एक जवान शनिवार की सुबह चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस ने उसे सियोट क्षेत्र में पकड़कर सेना के हवाले कर दिया. सूत्रों की माने तो, ऑपरेशन सिंदूर के समय भी इन्होंने पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को खुफिया जानकारियां लीक की थीं. टीम दोनों से पूछताछ कर रही है.

Latest News

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति मेरा बड़ा प्यारा… गणेश चतुर्थी पर अपनों के भेजें ये संदेश

Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार...

More Articles Like This

Exit mobile version