Jammu: ट्रक ने कार में मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu: जम्मू से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां रविवार को तड़के उधमपुर जिले में ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया. इस हादसे में एक दंपति और उनकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक अन्य किशोरी घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कि परिवार जम्मू से कश्मीर जा रहा था.

दुर्घटना के बाद फरार हुआ ट्रक चालक
जानकारी के अनुसार, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरी के पास सालोर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रक ने कार को टक्कर मार दिया. इसके बाद ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. इस हादसे में कार सवार नितिन डोगरा (37 वर्ष), उनकी पत्नी रित्तू (32) और बेटी खुशी (17) व वाणी (11 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरी बेटी बृंदा (15) गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया.

अधिकारियों ने बताया
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. शवों पर नजर पड़ते ही वह चीख-पुकार करने लगे. मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए. अधिकारियों ने बताया शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version