Japan Earthquake: भूकंप से डोली जापान की धरती, लोग घरों से निकले बाहर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

टोक्योः सोमवार की सुबह जापान के इशिकावा प्रांत में 5.9 तीव्रता का तेज भूकंप आया. भूकंप आते ही शोर-शराबा के बीच लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप सोमवार सुबह 6:31 बजे आया. बताया गया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था.

इसके साथ ही नोटो शहर में भी रिक्टर पैमाने पर पांच से कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए. वहीं, नानाओ और अनामिजू शहर के साथ-साथ निगाटा प्रांत के कुछ हिस्सों में 4 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए. हालांकि, अधिकारियों ने सुनामी के किसी खतरे की पुष्टि नहीं की है.

Latest News

अमेरिका के लग्जरी क्रूज पर फैला खतरनाक ‘नोरोवायरस’, चालक दल समेत 125 लोग संक्रमित, हेल्थ एजेंसियां अलर्ट!

Washington: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की यात्रा पर निकले एक लग्जरी क्रूज जहाज में पेट...

More Articles Like This

Exit mobile version