Jashpur Plane Crash: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां जशपुर में विमान हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि नारायणपुर क्षेत्र में एक चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया. इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत की पुष्टि हुई है. विमान में और कोई यात्री मौजूद थे या नहीं, प्रशासन इसकी जानकारी जुटा रहा है.
बताया जा रहा है कि चार्टर्ड विमान आरा पहाड़ के ऊपर से गुजर रहा था, तभी वह पहाड़ की चोटियों से जा टकरा गया. टक्कर के बाद विमान के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में घटनास्थल का मंजर देखा जा सकता है.

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और SSP लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है.