झांसीः पति की मौत के बाद पत्नी ने भी त्याग दिया प्राण, साथ उठीं दोनों की अर्थी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झांसीः कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी संज्ञान में आती है, जिसके बारे में हर कोई सोचने को विवश हो जाता है. कुछ इसी तरह की घटना झांसी से आ रही है. शादी के दौरान सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी एक साथ इस दुनियां से विदा हो गए. घर से पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठीं.

मिली जानकारी के अनुसार, झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम धौरका निवासी 75 वर्षीय रतिराम खंगार काफी समय से बीमार चल रहे थे. शुक्रवार की रात करीब 8 बजे घर पर ही उनकी सांसे थम गई.

रतिराम की निधन के समय घर में उनके तीनों बेटे विनोद, प्रमोद और प्रवीण के अलावा उनकी पत्नी जानकी मौजूद थे. पत्नी जानकी पति की मौत का वियोग नहीं सह सकी और पति के पास ही वह लुढ़क गई. कुछ ही देर में जानकी की भी सांसे थम गई.

कुछ ही समय में एक साथ घर में दो लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया. वहीं पति-पत्नी की मौत की जानकारी होने पर पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए. इस घटना को लेकर हर कोई सोच में पड़ गया.

शनिवार को पति-पत्नी की अर्थी घर से एक साथ उठीं. इस दौरान हर किसी की आंखें नम हो गई. एक साथ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया. इस घटना को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है. लोग कह रहे हैं कि अंतिम सांस तक पति-पत्नी ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और एक साथ इस दुनिया से विदा हो गए.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version