झांसी अग्निकांड: एक और नवजात शिशु ने तोड़ा दम, 11 हुई मृतकों की संख्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

झांसीः बीते शुक्रवार की रात झांसी में मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी. इस घटना में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई थी. अब हादसे में मरने वाले नवजात शिशुओं की संख्या रविवार को बढ़कर 11 हो गई है.

डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि हादसे के समय एसएनसीयू में 49 नवजात शिशु थे. 39 शिशुओं का रेस्क्यू किया गया था. डीएम ने बताया कि रविवार को उपचार के दौरान एक और शिशु की मौत हो गई. इससे हादसे में मरने वालों की संख्या 11 पर पहुंच गई है.

शुक्रवार की रात नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) में लगी आग की वजह साफ नहीं हो सकी है. अस्पताल प्रशासन शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की बात तो कुबूल कर रहा है, लेकिन शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ, इसका जवाब देने के लिए अफसर राजी नहीं हैं.

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि एसएनसीयू में उपकरणों के अत्यधिक लोड की वजह से शॉर्ट-सर्किट हुई. इसके बाद चिंगारी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तक पहुंची. इसके बाद ही आग बेकाबू हो गई. पुलिस आग लगने के अन्य पहलुओं को भी खंगालने में जुटी है.

Latest News

Electronics Export News: भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 32% उछला, 38.58 अरब डॉलर पहुंचा

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में बड़ी तेजी आई है. स्मार्टफोन की मजबूत मांग के चलते निर्यात 38.58 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

More Articles Like This

Exit mobile version