Jharkhand: दुर्घटना का शिकार हुई जवानों से भरी बस, एक की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Bus Accident: झारखंड से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां मंगलवार की दोपहर गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी घाघरा साइंस कॉलेज के पास जवानो से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में जहां एक जवान की मौत हो गई, वहीं तीन दर्जन से अधिक घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि बस में आईआरबी के जवान भी सवार थे और आईआरबी के ये जवान गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे.

घायल जवानों का चल रहा उपचार
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह के एसपी दीपक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. घायलों जवानों को एनएच के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है और इससे पहले सभी घायल जवानों को बगोदर ट्रामा सेंटर में लाया गया.

प्रथामिक उपचार के बाद कुछ को गिरिडीह और कुछ को धनबाद भेजा गया है. चार जवानों का उपचार बगोदर ट्रामा सेंटर में चल रहा है. मालूम हो कि इस हादसे में कुल 39 जवान घायल हुए हैं, जबकि एक जवान की मौत हुई है.

बगोदर पुलिस के अनुसार, मृतक जवान का नाम विकास भगत है. वह लोहरदगा के रहने वाले थे. उनकी एक महीने पहले शादी हुई थी. पुलिस ने बताया कि बस के अगले बाएं टायर फटने से यह हादसा हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version