Jharkhand: लातेहार में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो खूंखार इनामी नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रांची: झारखंड से बड़ खबर सामने आई है. यहां शनिवार को लातेहार सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो ईनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबलों नेलातेहार जिले में नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के दो खूंखार नक्सलियों मार गिराया है.

एक पर दस तो दूसरे पर था पांच लाख रुपए का इनाम

बताया जा रहा है कि जिन नक्सलियों को मारा गया है, उनमें से एक पर 10 लाख और दूसरे पर 5 लाख रुपये का इनाम था. सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक और खूंखार नक्सली सुरक्षाबलों फायरिंग में घायल हो गया है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से एक इंसास राइफल बरामद हुई है.

मुक्ति परिषद के खूंखार नक्सली संगठन के नेता थे मारे गए नक्सली

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने झारखंड के लातेहार जिले में 10 लाख रुपये के इनाम वाले पप्पू लोहारा और 5 लाख रुपये के इनाम वाले प्रभात गंझू को अपनी गोली का निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि मारे गए दोनों नक्सली झारखंड जन मुक्ति परिषद के खूंखार नक्सली संगठन के नेता थे.

ऑपरेशन अभी भी जारी है. बताया जा रहा है कि लातेहार के एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस अभियान पर थी. अभियान में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम शामिल थी. इसी दौरान इचवार जंगल में पुलिस व जेजेएमपी उग्रवादी दस्ते के साथ मुठभेड़ हो गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version