Jharkhand: हाई टेंशन लाइन की जद में आया कांवड़ियों का वाहन, पांच की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand: गुरुवार की सुबह झारखंड के लातेहार जिले में हादसा हो गया. कावड़ियों का वाहन करंट प्रवाहित हाई-टेंशन ओवरहेड तार की जद में आ गया. इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं वाहन में सवार तीन अन्य कावड़ तीर्थयात्री घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

बताया गया है कि यह हादसा टम टम टोला में हुआ. ये सभी तीर्थयात्री देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर से जलाभिषेक कर वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गया.

घटना के संबंध में बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि कांवरियों का वाहन पर एक हाई-टेंशन ओवरहेड तार गिर गया. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं. उन्होंने आगे बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This

Exit mobile version