जोधपुर में भीषण हादसाः टेम्पो-ट्रक की टक्कर, पांच श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Jodhpur Accident: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. रविवार की भोर में यहां जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो और ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

रामदेवरा दर्शन करने टेम्पों से जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, टेम्पों में सवार होकर श्रद्धालु बालेसर थाना क्षेत्र के रामदेवरा दर्शन करने के लिए आज रहे थे. इसी दौरान आज भोर में करीब 6 बजेजोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेम्पों की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद टेम्पों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी ने बताया

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दुर्घटना में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, और 14 लोग घायल हो गए. बालेसर थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी ने बताया कि बाजरे की बोरियों से भरा ट्रक तेज गति में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया, जबकि ट्रक भी आगे जाकर पलट गया.

सभी श्रद्धालु गुजरात के साबरकांठा जिले से रामदेवरा के दर्शन के लिए निकले थे. हादसे के बाद तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी.

थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को पहले बालेसर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जोधपुर रेफर किया गया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार ट्रक की चालक की तलाश की जा रही है. मृतक और घायल गुजरात के साबरकांठा जिले के रहने वाले हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version