ज्योति मौर्य से 4 कदम आगे निकली बिहार की सरिता, लव मैरिज के 13 साल बाद प्रिंसिपल प्रेमी संग फरार

Jyoti Maurya Part-2: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एसडीएम ज्योति मौर्य के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो ना जानता हो. ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. अभी ज्योति मौर्य का मामला शांत नहीं हुआ है कि एक ऐसा ही मामला बिहार के वैशाली जिले से सामने आया है. जहां शादी के बाद प्रेमी पति ने पत्नी को पढ़ाकर टीचर बनाया. टीचर बनने के डेढ़ साल बाद पत्नी अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल संग फरार हो गई.

13 साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
आपको बता दें कि बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव के रहने वाला चंदन ने 13 साल पहले यानी साल 2010 में सरिता से प्रेम विवाह किया था. लव मैरिज के बाद उसने अपनी प्रेमिका पत्नी को आगे पढ़ने का मौका दिया. जिसके बाद सरिता फरवरी 2022 में सरकारी शिक्षक बन गई. शिक्षक बनने के करीब डेढ़ साल बाद सरिता स्कूल के प्रिंसिपल के साथ ही फरार हो गई.

आपको बता दें कि इनके एक 12 वर्षीय बेटी और 7 साल का बेटा भी है. सरिता अपने 2 बच्चों को छोड़कर प्रिंसिपल के साथ फरार हो गई है. जिसको वापस लाने के लिए पति गुहार लगा रहा है. पति चंदन ने जंदाहा थाना में 7 जुलाई को पत्नी और स्कूल के प्रिंसिपल राहुल कुमार पर केस दर्ज कराते हुए पत्नी को वापस लाने की गुहार पुलिस से लगाई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर सरिता को बहला फुसलाकर भगाने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

जानिए क्या कहा पति ने!
पति चंदन ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल में सरिता से मुलाकात हुई थी. जिसके बाद दोनों का कुछ दिनों तक प्रेम संबंध चला और बाद में दोनों ने शादी कर ली. पत्नी की इच्छा को पूरा करने के लिए पत्नी को आगे पढ़ाया. जिसके बाद 25 फरवरी 2022 में समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय नोनफर जोड़पुर में बतौर शिक्षक नियुक्त हुई. इसी दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल राहुल कुमार से सरिता की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. जिसके बाद अब दो बच्चों की मां अपने प्रेमी पति को छोड़कर प्रिसिंपल के साथ फरार हो गई.


कानपुर में SDM Jyoti Maurya जैसी घटना, सफल होते ही पत्नी की पति को दो टूक, स्टेटस मेल नहीं खाता साथ नहीं रहूंगी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version