Kanker Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanker Naxali Encounter:  छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां रविवार सुबह पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आ रही है. वहीं, पुलिस ने जवाबी हमले में एक नक्सली को मार गिराया. पुलिस ने एक माओवादी का शव और AK47 भी बरामद किया गया है.

जानिए पूरा मामला

कांकेर एसपी से मिली जानकारी के मुताबिक, कांकेर के हिदूर के जंगल में जवान सर्चिंग करने के लिए निकले थे. इसी दौरान नक्सलियों की टीम ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस टीम भी जवाबी हमले में फायरिंग करने लगी. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में करीब एक घंटे मुठभेड़ चली. जिसमें एक जवान शहीद हो गए हैं. जवान का नाम बस्तर फाइटर्स आरक्षक रमेश कुरेठी है.

माओवादी का शव बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला छोटे बेटियां थाना अंतर्गत का है. फिलहाल आसपास के जंगल में बीएसएफ, डीआरजी के जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे है. मुठभेड़ में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान एक माओवादी को ढेर किया. जिसके बाद मौके से एक माओवादी का शव और AK47 भी बरामद किया गया है.

जानिए क्या बोले ASP

वहीं, नक्सली मुठभेड़ पर ASP अविनाश ठाकुर ने कहा, “नक्सल विरोधी अभियान की कार्रवाई संचालित की जा रही है. आज भी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया. हमारे जवान जब मौके पर पहुंचे तो नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इलाके में सर्च के दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया है…इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version