Katni Crime: महिला तस्कर ट्रेन से शराब की खेप लेकर जा रही थी बिहार, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Katni Crime: पुरुषों की कौन कहे, अब महिलाएं भी शराब तस्करी के कार्य में उतर गई है. मध्यप्रदेश की शराब को शराबबंदी वाले बिहार में पहुंचाने के लिए ट्रेनों का सहारा लिया जा रहा है. इस बात का खुलासा एक महिला तस्कर के जीआरपी के हत्थे चढ़ने पर हुआ है. पुलिस ने महिला के पास से हजारों रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की है.

कटनी जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने बताया
कटनी जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने बताया कि एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि रीवा निवासी 23 वर्षीय आरोपी महिला को कटनी जंक्शन से दो बैग के साथ पकड़ा गया है. बैग की तलाशी के दौरान उसने 48 नग विदेशी शराब मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया और आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई है.

ब्लांडर प्राइड और ब्लैक डॉग से भरे थे बैग
पुलिस के अनुसार, दोनों बैग में 24 नग ब्लांडर प्राइड और 24 नग ब्लैक डॉग कंपनी की शराब मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार आंकी गई है. कटनी जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ रेलवे क्षेत्र में गश्त लगा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक महिला शराब की खेप लेकर बिहार जाने वाली है. वह कटनी जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रही है.

पुलिस आरोपी महिला से कर रही पूछताछ
इस सूचना पर स्टॉफ के साथ कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक दो पर पहुंचकर मुखबिर के बताए गए हुलिए के अनुरूप एक महिला आरोपी को पकड़ा, जिसके पास एक लाल रंग का ट्राली बैग और एक काले रंग का पिट्ठू बैग मिला. तलाशी लेने पर दोनों बैग से बड़ी मात्रा में शराब मिली. आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए बिहार ले जाई जा रही शराब से जुड़ी जानकारी पर पूछताछ की जा रही है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version