कौशांबीः पटाखा फैक्ट्री में आग के बाद धमाकें, कई घर गिरे, पांच की मौत और कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kaushambi Firecracker Factory Fire: कौशांबी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. सोमवार की दोपहर मनौरी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. पटाखों के धमाके इतने शक्तिशाली थे कि आसपास के कई घर भी गिर गए. कई लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है. पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां वहां पहुंचीं और फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए. आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी. फिलहाल, पांच लोगों की मौत और 22 लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है. बताया जाता है कि दोपहर 12 बजे से एक घंटा तक लगातार विस्फोट हुआ.

Kaushambi: Massive fire at firecracker factory; Manauri market shaken by explosions.

अचानक पटाखों में धमाके से आसपास के ग्रामीण दहल उठे. कुछ ही देर में मौके पर लोगोंकी भीड़ लग गई. बताया जाता है कि जिस घर में पटाखे में आग लगी, पास ही बूंदी कारखाना में पांच और आटा चक्की में छह लोग मौजूद थे. धमाका काफी देर बाद तक होता रहा. वहीं बुलडोजर बुलाकर मलबे को साफ कराया जा रहा है. सूचना मिलने पर कौशांबी के डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.

बताया गया है कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में बस्ती से कुछ दूर पर एक मकान में पटाखा बनाया जाता था. पटाखा फैक्ट्री मनौरी गांव निवासी आदिल की थी. फैक्ट्री के मकान के ऊपर से ही बिजली के तार गुजरे हैं. सोमवार की दोपहर अचानक उस मकान से धुआं उठने लगा. यह देख गांव वाले उस तरफ भागे तो एक-एक कर पटाखा फूटने लगा.

पटाखे की आवाज से ग्रामीणों में खलबली मच गई. कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। खबर मिलते ही पूरामुफ्ती, पिपरी थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए निकल चुकी है. आशंका जताई जा रही है कि अगर फैक्ट्री में कोई काम कर रहा था तो उसे नुकसान पहुंचा होगा. एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच गई है. आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version