Kerala: घर में मृत मिले तीन बच्चों सहित परिवार के पांच लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala: केरल सनसनीखेज और दर्दनाक खबर आ रही है. यहां पाला के पास एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के घर में मृत मिले है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान 44 वर्षीय जेसन थॉमस, उनकी 28 वर्षीय पत्नी मेरिना और तीन बच्चों के तौर पर हुई है, वे मूल रूप से नजन्दुपारा, अकलाकुन्नम के रहने वाले थे. जेसन रबर फैक्टरी में ड्राइवर के तौर पर काम करता था. ये सभी पूवारानी कोचुकोट्टारम क्षेत्र में वे किराए के मकान में रहते थे.

फंदे पर लटका था जेसन, जमीन पर पड़े थे पत्नी-बच्चों के शव
जेसन का शव घर के अंदर फंदे से लटका पाया गया. वहीं उनकी पत्नी और बच्चों का शव जमीन पर पड़ा मिला. शव के आसपास खून के निशान भी पाए गए हैं. इससे पुलिस यह कयास लगा रही है कि जेसन ने अपनी पत्नी और बच्चों की किसी धारदार हथियार से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली होगी.

मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
आंगनबाड़ी की एक शिक्षक ने बताया कि सोमवार को जेसन और उसके परिवार से मिली थी. इस दौरान वे दुखी थे. जेसन और मेरिना एक-दूसरे से प्यार करते थे और फिर दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों अपने परिवार के संपर्क में नहीं थे और इलाके में भी उनका कोई नजदीकी नहीं था. ऐसा बताया जा रहा है कि जेसन वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा था. घर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version