Kisan Andolan: सरवन सिंह पंढेर का ऐलान, 14 दिसंबर को दिल्ली कूच करेगा किसानों का जत्था

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kisan Andolan: एक बार फिर पंजाब हरियाणा सीमा के पास शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने मंगलवार को दिल्ली कूच का ऐलान किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने जानकारी दी कि 101 किसानों का जत्था 14 दिसंबर को दिल्ली की तरफ बढ़ेगा. मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान-मजदूर संघर्ष समिति की सामूहिक बैठक हुई. इसके बाद आगामी निर्णय लिया गया. पंधेर ने साफ किया कि किसान भागने वाले नहीं हैं.

इस बीच किसान संगठनों के बड़े नेता शंभू बॉर्डर से खनौरी बॉर्डर पहुंच गए हैं. किसानों ने यहां मंगलवार को सामूहिक भूख हड़ताल रखा. सोमवार को किसान नेता काका सिंह कोटडा ने मंच से कहा कि संयुक्त मोर्चा के प्रमुख जगजीत डल्लेवाल की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. उनका वजन करीब 11 किलो कम हो गया है. वह काफी कमजोरी महसूस कर रहे हैं. उन्हें चक्कर आते रहते हैं. डॉक्टरों के अनुसार, डल्लेवाल के लिवर फंक्शन टेस्ट खराब आ रहे हैं.

उधर, किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है. एक साल तक अटोहां चौक पर चले किसान आंदोलन की जगह नाके लाकर पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर नाकाबंदी शुरू कर वाहनों की जांच जारी है. नाके पर पुलिस पलवल में प्रवेश करने वाले वाहनों पर नजर बनाए हुए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version