Pakistanः पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी लश्कर के आतंकी की गोली मारकर हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 28 वर्षीय आतंकी शेख मुजाहिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हालांकि, पंजाब पुलिस ने यह दावा किया है कि उसका लश्कर से कोई संबंध नहीं था.

यह घटना कसूर जिले में कोट राधा किशन में शुक्रवार को हुई. यह स्थान लाहौर से 60 किलोमीटर दूर है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ईसा खान के मुताबिक, शेख मुज मुजाहिद को दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान गोली लगी.

उन्होंने कहा कि दो प्रतिद्वंद्वी गुटों रेहान और फैजान के बीच गोलीबारी हुई. जब गोलीबारी शुरू हुई, मुजाहिद अन्य लोगों के साथ मौके मौजूद था. कुछ गोलियां मुजाहिद को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर 20 से अधिक संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version