लखीमपुर खीरी सड़क हादसाः PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lakhimpur Kheri Accident: सोमवार को लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया हैं. साथ ही प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की हैं.

सोमवार की दोपहर पीएओ से ट्वीट किया गया. मालूम हो कि लखीमपुर खीरी में ट्रक और मैजिक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कुछ लोग गाड़ी की सीट के नीचे ही फंस गए. वाहन को काटकर लोगों के शव को बाहर निकाला गया. इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, टाटा मैजिक में 14 लोग सवार थे, जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रही थीं. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने मदद किया, पुलिस भी पहुंची, लेकिन तब तक 10 लोगों की सांसे थम चुकी थी.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version