लॉरेंस ने अपने ही करीबी की कराई हत्या, बोला- गद्दार था इसलिए मारा, बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग में दरार

Chandigarh: चंडीगढ़ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने ही करीबी इंदरप्रीत सिंह पैरी की गोली मारकर हत्या करा दी. माना जा रहा है कि इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. लॉरेंस गैंग ने खुद पैरी के हत्या की जिम्मेदारी ली है. यह वारदात सेक्टर-26 में सोमवार शाम को हुई. लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारे ग्रुप का यह गद्दार (गोल्डी और रोहित) सभी क्लबों से फोन करके पैसे वसूलता था. इसलिए हमने उसे मार दिया.

बराड़ का भी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल

दूसरी ओर गोल्डी बराड़ का भी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह लॉरेंस को गद्दार बता रहा है. उसका आरोप है कि लॉरेंस ने एक निर्दोष व्यक्ति का कत्ल करवाया है. गोल्डी का दावा है कि पैरी ने लॉरेंस के खिलाफ कुछ नहीं किया था बल्कि उसे दोस्ती के बहाने बुलाकर मरवाया गया. ये मैसेज और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि, किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं हो पाई है.

लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त था पैरी 

उधर, गैंग से जुड़े आरजू बिश्नोई और हरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस घटना को अंजाम देने की बात कही. पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.  पैरी लॉरेंस बिश्नोई का दोस्त था. पोस्ट की शुरुआत जय श्री राम, जय बजरंगबली के साथ की गई. इसके बाद आरजू बिश्नोई, हरी बॉक्सर, शुभम लोंकर और हरमन संधू ने दावा किया कि वे एक नई जंग शुरू कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि इंदरप्रीत पैरी उनकी गैंग का गद्दार था और गोल्डी या रोहित के नाम पर क्लबों से पैसे वसूलता था. इसी कारण उसकी हत्या की गई.

हत्या के बाद हमलावर पंचकूला की तरफ भागे

चंडीगढ़ पुलिस को शक है कि इंदरप्रीत सिंह की हत्या के बाद हमलावर पंचकूला की तरफ भागे हैं. इसी कारण सभी एंट्री प्वाइंट सील कर दिए गए हैं. आने-जाने वाले हर वाहन की सख्त चेकिंग की जा रही है. मोहाली और पंचकूला की सीमाओं पर पुलिस नजर रखे हुए है. हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.

इसे भी पढ़ें. राज्यसभा में SIR पर चर्चा को लेकर भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version