Lucknow: नशे में टल्ली था युवक, फोन कर बढ़ाई विधायक जी के दिल की धड़कन, फिर…

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow Crime: लखनऊ से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक के सिर अंगूर की बेटी इस कदर चढ़ी कि उसने विधायक को फोन मिला दिया. इस दौरान नशे में टल्ली युवक ने ना सिर्फ विधायक जी से गाली-गलौच की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली. ऐसी गुस्ताखी करने वाले आरोपी की अब पुलिस क्लास ले रही है.

भाजपा विधायक अमरेश रावत ने बताया

मोहनलालगंज के भाजपा विधायक अमरेश रावत ने बताया कि 21 मार्च को वह दारुलशफा स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे कि दोपहर बाद करीब 2:21 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई. उस समय फोन उनके सहयोगी उत्तम कुमार के पास था. कॉल रिसीव करते ही युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया और जातिसूचक शब्दों के साथ जान से मारने की धमकी दी.

मामले की गंभीरता को भांपते हुए जब उन्होंने स्वयं फोन लेकर अपना परिचय देते हुए कॉल करने वाले से बात की, फिर भी आरोपी नहीं रुका. अपशब्दों एवं जातिसूचक भाषा प्रयोग कर गालियां व धमकियां देता रहा. इसके बाद चालक अनिल रावत ने जब दूसरे नंबर से उसे कॉल बैक किया तो उसे भी गालियां और धमकियां दी गईं. विधायक अमरेश रावत द्वारा अपनी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता नगराम के असलमनगर निवासी बीजक प्रकाश को उक्त युवक का मोबाइल नंबर देकर काल करने वाले का पता लगाकर मामला जानने को कहा गया. आरोपी ने बीजक प्रकाश को भी गालियां देकर अपशब्द कहे जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग बीजक प्रकाश के पास है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कॉल डिटेल खंगालने पर आरोपी की पहचान नगराम क्षेत्र के अंबवा मुर्तजापुर गांव निवासी लालबहादुर साहू के रूप में हुई. विधायक की ओर से सहयोगी उत्तम कुमार ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की. थाना प्रभारी ने मामला हजरतगंज का होने की वजह से वहां तहरीर देने की बात कही. थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी लालबहादुर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में सामने आया कि वह घटना के समय नशे में था.

उन्होंने बताया कि होली के समय गांव के श्रवण कुमार, रामबिलास, संतोष शिवा, आदर्श पवन ने पवन के घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी थी. इस घटना के बाबत नगराम थाने पर केस दर्ज कराया गया था. मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लालबहादुर को आशंका हुई कि विधायक आरोपियों के मददगार हैं, इसलिए पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही. इसी बात को लेकर नशे में उसने यह कदम उठाया.

Latest News

Oil Price Crash: ट्रंप के फैसले से तेल बाजार में बड़ी गिरावट, ब्रेंट 15% टूटा, राहत के संकेत

ट्रंप के फैसले के बाद तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट. ब्रेंट 15% टूटा और वैश्विक बाजारों को राहत मिली.

More Articles Like This

Exit mobile version