लखनऊ: बेकाबू कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: मंगलवार की सुबह राजधानी लखनऊ में सड़क दुर्घटना हो गई. तेज रफ्तार एक बेकाबू कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में जहां दो लोगों को मौत हो गई, वही कई लोग घायल है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आरआर लॉन के सामने हुई दुर्घटना

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह आईआईएम रोड पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने आरआर लॉन के सामने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस दौरान कार की जद में आए दो लोगों की मौत हो गई, वहीं सात से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के दौरान मार्ग पर आवागमन कर रहे लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

लखनऊ में 'ए डायलॉग विद द फ्यूचर' कार्यक्रम में भारत और जापान की युवा पीढ़ी का आत्मीय मिलन हुआ. यामानाशी से आए 13 जापानी छात्रों ने लखनऊ के बच्चों से संवाद किया और CM योगी ने उनके साथ सेल्फी ली.

More Articles Like This

Exit mobile version