Lucknow: लखनऊ में दो सड़क हादसा, भाई-बहन सहित चार की मौत, नौ लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: लखनऊ में हुए दो सड़क हादसों में जहां भाई-बहन सहित चार लोगों की मौत हो गई, वहीं नौ लोग घायल हो गए. उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

कंटेनर ने टैंपों में मारा टक्कर, दो लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह एसजीपीजीआई के गेट पर रायबरेली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने विक्रम टैंपों को टक्कर मार दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए. इलाज के लिए घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

बताया जा रहा है कि विक्रम टैंपो तेलीबाग की तरफ से आ रहा जैसे ही वह मेन रोड से अस्पताल गेट की ओर मुड़ा, तभी रायबरेली की तरफ से एक कंटेनर ट्रक विक्रम टैंपो में जोरदार टक्कर मार दिया.दुर्घटना के बाद कंटेनर ट्रक भागने लगा. जिसका पीछा कर पुलिस ने उतरेठिया चौराहे के पास रोक लिया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत और ये लोग हुए घायल
इस हादसे में विक्रम टैंपों में सवार ऋतुराज चौधरी (62 वर्ष) और कृष्णा प्रसाद गुप्ता (26 वर्ष) मोतीहारी बिहार निवासी की मौत हो गई. जबकि नधुनी राम, राजकुमारी पसामू, वंश गोपाल, शिव प्रकाश सिंह, ओमप्रकाश यादव, प्रीतम सिंह यादव, मनोज कुमार, अंजलि, आलोक कुमार और नित्यानंद घायल हो गए. इनका इलाज एपेक्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत
उधर, लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में हरदौरपुर गांव के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार बहन-भाई को टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई. बीकेटी के प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रैथा बीरमपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अमित कश्यप 19 वर्षीय बहन सीमा कश्यप के साथ शिवपुरी गांव से थ्रेसर से सरसों की फसल काटने गए थे. देर शाम भाई-बहन बाइक से घर लौट रहे थे.

इसी दौरान हरदौरपुर गांव के पास आउटर रिंग रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे भाई-बहन सड़क पर गिर गए. सीमा ट्रैक्टर से कुचल गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमा और अमित को सौ बेड के अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने सीमा को मृत घोषित कर दिया और घायल अमित को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. यहां लाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version