Lucknow: महिला ने विधानसभा के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow: राजधानी लखनऊ से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां सोमवार को विधानसभा मार्ग पर गाजियाबाद से आई एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया. महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई.

पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया
बताया गया है कि सोमवार को दिन में लगभग 11:25 बजे थाना क्षेत्र हजरतगंज के विधान सभा मार्ग पर गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया. उसने ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तत्परता से कार्य करते हुए समय रहते महिला को बचा लिया. इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है.

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गांव में पुश्तैनी जमीन पर अन्य ग्रामीणों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिसके समाधान के लिए उसने विधानसभा के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version