लुधियानाः होटल में लगी आग, प्रेमी जोड़े की मौत, तीन का चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लुधियानाः पंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां गुरुवार सुबह लुधियाना बस स्टैंड जवाहर नगर कैंप में स्थित एक होटल में आग लग गई. आग की इस घटना में जहां प्रेमी जोड़े की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों का इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई.

सुबह तीन मंजिला में होटल में लगी आग
मिली जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के पास स्थित तीन मंजिला होटल रॉयल ब्लू में कुछ मेहमान ठहरे हुए थे. इसके अलावा एक प्रेमी जोड़ा भी होटल में रुका हुआ था. आज सुबह करीब 5 बजे अज्ञात कारणों से होटल में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

धुएं की वजह से दम घुटने से बोहोश हुए लोग
आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, जहां प्रेमी जोड़ा एक कमरे में रुका हुआ था. होटल में रहने वाले मेहमान कमरों से बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि होटल से निकलने का रास्ता काफी तंग था. धुएं की वजह से दम घुटने लगा और लोग बेहोश होकर गिरने लगे.

पुलिस ने होटल को किया सील
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गया. बेहोश पांचों लोगों को निजी अस्पताल में लाया गया, जहां प्रेमी जोड़े की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज चल रहा है. जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने फिलहाल, होटल को सील कर दिया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version