Maharashtra: गढ़चिरौली में DGP के सामने 82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने डाले हथियार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Naxalites Surrender: सरकार द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. इसके तहत गढ़चिरौली में बुधवार को 82 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इन नक्सलियों ने महाराष्ट्र की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला के सामने सरेंडर किया है. इस दौरान वहां एडिशनल डीजी (स्पेशल ऑपरेशंस) चेहरिंग दोरजे, गढ़चिरौली रेंज के डीआईजी अंकित गोयल, एसपी नीलोत्पल और सीआरपीएफ के ऑपरेशंन डीआईजी भी मौजूद थे.

गढ़चिरौली में नक्सलवाद खत्म होने की शुरुआत: DGP

गढ़चिरौली पुलिस को मिली इस सफलता पर डीजीपी रश्मि शुक्ला ने कहा कि नक्सलवाद के अंत की शुरुआत है. शुक्ला ने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य रखा है और राज्य की पुलिस इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि सिर्फ इस वर्ष ही 100 से अधिक माओवादी गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

पुलिस के अनुसार, आगे भी नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित की जा सके. गढ़चिरौली महाराष्ट्र का अत्यंत प्रभावित नक्सली इलाका माना जाता है. इतने बड़े स्तर पर नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. इससे इलाके में शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version