Amravati News: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. दरअसल, मोहम्मद अयाज और मोहम्मद तनवीर नाम के दो युवकों ने 180 युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर 350 अश्लील वीडियो बनाए. फिर आरोपियों ने युवतियों को ब्लैकमेल कर कई बार उनका शोषण किया. फिलाहल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में प्रशासन ने बड़ा ऐक्शन लिया है. कांड के आरोपी 19 साल केअयान तनवीर के घर पर बुलडोजर चला है.
AIMIM का कार्यकर्ता है आरोपी Amravati News
अदालत ने आरोपी को 21 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी AIMIM का कार्यकर्ता है. उसने युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था. इतना ही नहीं, आरोपी ने सभी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए. जांच के दौरान ये खुलासा हुआ कि इन आपत्तिजनक वीडियो के जरिए युवतियों को डराकर उनका शोषण किया जा रहा था. पीड़िता डर और सामाजिक दबाव के चलते ये सब कुछ सहती रहीं.
देह व्यापार में धकेलने के लिए ब्लैकमेल किया गया
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पुलिस ने खुद ही शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. उन्होंने बिना किसी शिकायत के मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज और मोहम्मद तनवीर को गिरफ्तार कर लिया. इस कांड की धीरे-धीरे चौंकाने वाली परतें खुलती जा रही हैं. स्थानीय सांसद डॉ. अनिल बोंडे के अनुसार, यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है. सांसद ने बताया कि आरोपियों ने 180 से अधिक लड़कियों के करीब 350 आपत्तिजनक वीडियो बनाए. इन वीडियो के जरिए उन्हें देह व्यापार में धकेलने के लिए ब्लैकमेल किया गया.
देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले का संज्ञान लिया
मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और आरोपियों पर मकोका (MCOCA) लगाने की मांग उठ रही. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है. वहीं, पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने ये भी जानकारी दी है कि पीड़िताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली: रोहिणी की झुग्गियों में लगी आग, पति-पत्नी सहित मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत