महाराष्ट्र बस दुर्घटना: आज होगा 24 शवों का सामूहिक दाह संस्कार, एक शव सौंपा जाएगा परिवार को

महाराष्ट्रः बीते शनिवार की तड़के महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक निजी बस में पलटने के बाद आग लग गई थी. इस दर्जनाक हादसे में 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. जलकर मरे 25 लोगों में से 24 का आज सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा. जबकि, पीड़ितों में से एक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा.

अधिकारी ने बताया कि 26 लोगों में से अधिकतर बहुत ही बुरी तरह जल गए हैं, इसके कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है. मृतकों का पता उनके परिवारों के डीएनए जांच से पता लगाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, डीएनए प्रक्रिया में बहुत अधिक समय लगने वाला है. इस वजह से आज शवों का सामूहिक दाह संस्कार करने का फैसला लिया गया है.

बुलढाणा के कलेक्टर एच पी तुम्मोड ने बताया कि आज 24 शवों का सामूहिक दाह संस्कार किया जाएगा. इसकी तैयारी चल रही है. इसके अलावा, एक मृतक का शव दफनाने के लिए परिवार को सौंपा जाएगा. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 25 मृतकों के परिवार के सदस्य बुलढाणा पहुंच गए हैं.

मालूम हो कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बीते शनिवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बस में आग लगने से 25 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. यह हादसा नागपुर से पुणे के बीच समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हुआ था. इस दर्दनाक दुर्घटना में बस चालक और ‘क्लीनर’ सहित आठ लोग बच गए थे. बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version