महाराष्ट्रः नागपुर में फंदे से लटकते मिले एक ही परिवार के 4 लोगों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

महाराष्ट्रः महाराष्ट्र से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां नागपुर में एक परिवार के चार सदस्य घर में फंदे पर मृत मिले हैं. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना नागपुर के मावड़ गांव में बुधवार की सुबह हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया.

मृतकों की पहचान 68 वर्षीय विजय माधवकर पचोरी, उनकी पत्नी 55 वर्षीय माला और उनके दो बेटे 38 वर्षीय गणेश और 36 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है. विजय पचोरी सेवानिवृत्त शिक्षक थे. पुलिस का कहना है कि घर से एक सुसाइड नोट मिला है. जिसमें परिवार के सदस्यों द्वारा तनाव की वजह से यह कदम उठाने की बात सामने आ रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version