महाराष्ट्र: खूंखार नक्सली सोनू ने डाले हथियार, अन्य 60 नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबई: नक्सलवाद के खिलाफ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. खूंखार नक्सली मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (सोनू) ने 60 नक्सलियों के साथ पुलिस के सामने हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण कर दिया हैं.

गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चला रही अभियान

मालूम हो कि गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ लंबे समय से ऑपरेशन चला रखा है. नक्सलवाद को देश से पूरी तरह खत्म करने की मुहिम लगातार जारी है. इसी कड़ी में कई नक्सली सरेंडर करते नजर आ रहे हैं.

सोनू ने पिछले महीने सितंबर में ही प्रेस रिलीज जारी करते हुए हथियार डालने के संकेत दिए थे. छत्तीसगढ़ में मौजूद कई नक्सली कैडरों ने भी उसका समर्थन किया. सोमवार को सोनू ने 60 नक्सलियों के साथ हिंसा का रास्ता हमेशा-हमेशा हुए हथियार डाल दिया.

अधिकारियों ने नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी देते हुए बताया, “CPI/माओवादी के सदस्य मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (सोनू) ने 60 अन्य माओवादियों के साथ हथियार डाल दिए हैं. यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य सरकारों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन का नतीजा है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version