Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र में बारिश के आफत के बीच भूकंप के झटकों से कांपी धरती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र में भारी बारिश के आफत के बीच बुधवार की देर रात मराठवाड़ा इलाके के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप के झटके से धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही भयवश तमाम लोग घरों से बाहर निकल गए.

एक अधिकारी ने बताया कि ये झटके रात 1.37 बजे से 3.23 बजे के बीच महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई. बताया जा रहा है कि दो घंटे से कम समय के अंतराल पर करीब 4 बार झटके लगे.

चार बार लगे भूकंप के झटके

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला झटका रात करीब 1:37 बजे आया. सिरली-पांगरा शिंदे गांव के पास आए इस भूकंप से लोगों की नींद खुल गई और भयवश तमाम लोग घर से बाहर भाग गए. इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था.

दूसरा झटका रात 2:15 बजे ककड़धाबा गांव के पास महसूस हुआ. इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई. इसके ठीक दो मिनट बाद रात 2:17 बजे का तीसरा झटका और 3:23 बजे चौथैा झटका महसूस हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version