महाराष्ट्रः हेलिकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे चार लोग, जाने क्या थी वजह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भंडारा जिले में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे. बताया गया है कि घटना के समय हेलिकॉप्टर कुछ देर तक आसमान में चक्कर लगाता रहा. ये घटना मोहाड़ी तहसील में मोहगांव-निलाज रोड के पास भिसारी झील के पास हुई है. हेलिकॉप्टर में सवार सभी चार लोग सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है.

कम विजिबिलिटी के कारण करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के भंडारा जिले में खराब मौसम की वजह से विज़िबिलिटी कम होने पर चार लोगों को ले जा रहे एक हेलिकॉप्टर की झील के पास इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. उन्होंने बताया कि मोहाड़ी तहसील में मोहगांव-निलाज रोड के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. एक अधिकारी ने बताया, “एक प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर नागपुर से रायपुर जा रहा था, तभी सुबह करीब 11 बजे पायलट को खराब मौसम का सामना करना पड़ा.” हेलिकॉप्टर ने इमरजेंसी लैंडिंग करने से पहले कुछ देर तक भिसारी झील के ऊपर चक्कर लगाए.

अधिकारियों ने बताया कि झील में पानी का स्तर कम होने की वजह से उस इलाके में काफी खुली जगह थी, जिसे पायलट ने हेलिकॉप्टर उतारने के लिए चुना. उन्होंने बताया कि एक घंटे तक वहीं रुकने के बाद, मौसम ठीक होने पर हेलिकॉप्टर वापस नागपुर के लिए उड़ गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने कहा, “हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे और वे सभी सुरक्षित हैं.” गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर गिरीशचंद्र वर्मा के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली थी कि पायलट उनके एयरपोर्ट पर लैंड करना चाहता था, लेकिन बाद में उसने नागपुर वापस जाने का निर्णय लिया.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version