Maharashtra: पहले की पत्नी की हत्या, फिर बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद मौत को लगाया गले

मुंबईः महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक शख्स ने पत्नी की कलेश की वजह से बीबी और दो बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद खुद आत्महत्या कर लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके से एक सुसाइड नोट मिला है.

पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक पशु चिकित्सक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. जिले के वरवंड क्षेत्र में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान डॉक्टर अतुल दिवेकर (42 वर्ष). उनकी पत्नी पल्लवी दिवेकर (39 वर्ष) और बच्चों अद्वैत (9 वर्ष) व वेदांती (6) वर्ष के रूप में हुई है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अतुल ने घर पर कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की. फिर बच्चों को एक कुएं के पास ले गया और उसमें फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि बच्चों को फेंकने के बाद अतुल वापस घर लौटा और फंदे से लटककर अपनी जान दे दी.

पुलिस ने बताया कि मौके पर दंपत्ति फंदे पर लटके मिले. वहीं एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें अतुल ने अपनी पत्नी पल्लवी पर सताए जाने का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version