महाराष्ट्र में हादसाः ठाणे में सीमेंट मिक्सर और वैन की टक्कर, 11 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सोमवार को ठाणे में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में जहां 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति लोग गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में सोमवार को दिन में करीब साढ़े 11 बजे कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल पर सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हैं. घायल को पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था. पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं. घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर शुरु किया गया.

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच

पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुटी हैं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version