बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टलाः लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया एअर इंडिया का विमान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Air India Tailstrike: बंगलूरू हवाई अड्डे पर उतरते समय आज एअर इंडिया के एक विमान में टेलस्ट्राइक की घटना हुई. घटना की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से आ रहा विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और चालक दल व यात्री सामान्य रूप से विमान से उतर गए. किसी प्रकार की चोट या नुकसान की सूचना नहीं है.

एअर इंडिया की फ्लाइट AI2651, जो A320 सीरीज का नैरो-बॉडी एअरबस विमान है, टेलस्ट्राइक के बाद जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया. इसके कारण दिल्ली जाने वाली इसकी वापसी उड़ान रद कर दी गई है.

टाटा समूह की इस एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. एयरलाइन ने कहा, ‘बेंगलुरु में हमारी ग्राउंड टीमें सभी यात्रियों को जरूरी सहायता मुहैया करा रही हैं. हम यात्रियों को जल्द से जल्द अन्य फ्लाइट्स में समायोजित करने का प्रयास कर रहे हैं.’

एअर इंडिया का आया रिएक्शन

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘एअर इंडिया में हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं. हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस घटना की जांच निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार और नियामक अधिकारियों के साथ समन्वय में की जाएगी.’

सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय एक बोइंग 747 विमान रनवे से रवाना हुआ था. एअर इंडिया की फ्लाइट अंतिम अप्रोच पर थी. बोइंग 747 के इंजनों से उत्पन्न टर्बुलेंस के चलते पायलट ने गो-अराउंड (दोबारा चक्कर लगाकर लैंडिंग) करने का फैसला किया, जो मानक सुरक्षा प्रक्रिया है. गो-अराउंड के दौरान टेलस्ट्राइक हुआ.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version