मंडला: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो इनामी महिला नक्सलियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मंडला: हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला की सीमा पर मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गई. इस बात की पुष्टि मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने की है.

मारी गई नक्सलियों पर 14-14 लाख का था इनाम

बताया गया है कि मारी गई दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम था. एनकाउंटर में मारी गई नक्सलियों में से एक महिला नक्सली गढ़चिरोली की कमांडर थी. बताया जा रहा है कि मंडला के बिछिया थाना अंतर्गत मुंडिदादर, गन्हेरिदादर के जंगल में यह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में हॉकफोर्स ने दो महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया.

मालूम हो कि इससे पहले 9 मार्च को भी मंडला के कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा वन परिक्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में हॉक फोर्स ने एक नक्सली को ढेर कर दिया था. हालांकि, बाद में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था. कांग्रेस ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि यह नक्सली एनकाउंटर फर्जी था.

मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में वादा किया था कि मार्च 2026 तक पूरा भारत नक्सलवाद से मुक्त होगा. गृहमंत्री से डेडलाइन मिलने के बाद मंडला और बालाघाट जिले में सुरक्षा बल पूरी गंभीरता से इस अभियान में लगे हुए हैं और नक्सली को इस क्षेत्र से खत्म करने की पूरा प्रयास कर रहे हैं.

हथियार और अन्य सामान बरामद

इस संबंध में हॉकफोर्स अधिकारी ने बताया कि उन्हें नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान जवानों पर फायरिंग हुई. जवाबी कार्रवाई के बाद दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. उनके ठिकाने से बड़ी मात्रा में खाने का सामान, रहने का सामान, नक्सल साहित्य और हथियार बरामद किए गए हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की डेडलाइन के हिसाब से सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिए गए हैं. इस ऑपरेशन में लगातार कामयाबी मिल रही हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version