Mathura Crime: मथुरा में कार में जिंदा जला मिला ट्रांसपोर्टर का शव, हत्या की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मथुराः मथुरा से सनसीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां फरह थाना क्षेत्र में कासगंज के एक ट्रांसपोर्टर का स्विफ्ट कार में जिंदा जला शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस शव और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, कासगंज के आवास विकास कालोनी निवासी पुष्पेंद्र यादव ट्रांसपोर्टर थे. उनका शव सोमवार सुबह फरह के नगला चंद्रभान गांव में एक कार के अंदर जली अवस्था में मिला. लोगों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव व कार को कब्जे में ले लिया. आशंका जताई जा रही है कि पुष्पेंद्र को यहां लाकर जिंदा जला दिया गया. ये कार पुष्पेंद्र के मित्र आगरा निवासी अजय तोमर की है.

वाहन के चेसिस से गाड़ी मालिक का लगा पता
पुलिस ने चेसिस नंबर के जरिए गाड़ी मालिक अजय तोमर का पता लगाया. अजय ने पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन से पुष्पेंद्र ने उनकी कार मांग रखी थी. इस संबंध में इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि मामले कि जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version