मेरठ: मकान में लगी आग, बच्चों सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Meerut House Fire: यूपी के मेरठ से दुखद खबर सामने आई है. यहां सोमवार की रात एक मकान में भीषण आग लग गई. इस घटना में पांच बच्चों सहित छह लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

आग की लपटों के बीच उंस गए प्रथम फ्लोर के लोग

जानकारी के अनुसार, किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में स्थित तीन मंजिला मकान में कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का परिवार रहता है. सोमवार की रात परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे. इसी दौरान करीब दस बजे अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई. ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद परिवार के लोग तो बाहर निकल गए, लेकिन प्रथम फ्लोर पर मौजूद लोग आग की लपटों के बीच फंस गए.

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस

घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. मकान के पीछे की दीवार तोड़कर सीढ़ी से एक-एक कर परिवार के सात सदस्यों को निकाला गया.

UP: Massive fire broke out in a house in Lisadigate, Meerut, six including a woman and her three children died

आग से गंभीर रूप से झुलसे दो महिलाओं और पांच बच्चों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच बच्चों और आसिम की पत्नी रुखसार को मृत घोषित कर दिया. घटना में गंभीर रूप से झुलसीं अमीर बानो और एक अन्य युवक शहजाद का इलाज अस्पताल में चल रहा है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना में इन लोगों की हुई मौत
रुखसार (30 वर्ष) पत्नी आसिम
अकदस (3 वर्ष) पुत्र आसिम
नबिया (6 माह) पुत्री आसिम (जुड़वां)
इनायत (6 माह) पुत्री आसिम (जुड़वां)
महविश (12 वर्ष) पुत्री फारूक
हम्माद (4 वर्ष) पुत्र फारूक

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आग किस वजह से लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है. इस घटना से इलाके के लोग शोक में डूब गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version