Mizoram: मिजोरम में हादसा, पत्थर की खदान धंसी, तीन लोगों की मौत की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mizoram: मिजोरम से बड़े हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि बुधवार को यहां ममित जिले के पुकजिंग इलाके में एक पत्थर की खदान धंस गई. इस दुर्घटना में कम से कम तीन मंजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. एक अधिकारी ने बताया कि सभी मजदूर राज्य के बाहर के रहने वाले हैं और संभवत: मलबे में फंसे हुए हैं. बचाव अभियान चल रहा है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

अधिकारी ने बताया
अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे हुई घटना का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. मजदूरों की पहचान भी अभी तक नहीं हो पाई है. मालूम हो कि पिछले वर्ष नवंबर में हनाथियाल जिले के मौधर इलाके में एक पत्थर खदान दुर्घटना में 12 लोगों की जान चली गई थी.

Latest News

पहले दिन ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका! रणबीर कपूर ने धुरंधर, पठान और एनिमल को दी मात

Ramayana Box Office Collection: भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बड़े बजट की फिल्मों में शामिल 'रामायण' आखिरकार बड़े...

More Articles Like This

Exit mobile version