Murder: बाइक सवार बदमाशों ने बाबा तरसेम सिंह को मारी गोली, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रुद्रपुरः उत्तराखंड से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की सुबह उधम सिंह नगर के गुरुद्वारे में बाइक पर आए हमलावर ने नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. इस वारदात के इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मामले की जांच करते हुए पुलिस हमलावरों को तलाश में जुट गई.

मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी गोली
डेरा कार सेवा के सेवादारों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह सरदार तरसेम सिंह (60 वर्ष) डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे. वहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. तत्काल समर्थकों उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई.

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा
इस घटना से इलाके में सनसनीफैल गई. सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई. डीजीपी अभिनव कुमार ने इस हत्याकांड पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि पुलिस बदमाशों को जल्द पकड़ लेगी. डीजीपी ने कहा कि हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. एसआईटी में स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के अफसर शामिल रहेंगे. एसआईटी को इस हत्याकांड की जांच हाई प्रियोरिटी के साथ करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों से भी आग्रह किया गया है कि अगर उनके पास इस घटना से जुड़ी कोई सूचना हो तो शेयर करें.

एसएसपी टीसी मंजूनाथ ने बताया
घटना के संबंध में ऊधमसिंह नगर के एसएसपी टीसी मंजूनाथ ने बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने बाबा तरसेम सिंह का मर्डर किया है. ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है. उन्होंने कहा कि जिस किसी को हत्या आरोपियों की जानकारी मिले, वो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि बदमाशों के चेहरे सामने आ गए हैं. बस उन्हें पकड़ने की देरी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version