मूसेवाला के हत्यारे के भाई की हत्या: हमलावरों ने बरसाई गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Crime: पंजाब से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां अमृतसर में सरेआम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए. यह वारदात मेहता के गांव चन्नन में हुई. मरने वाला गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी जगरूप सिंह रूपा का भाई बताया जा रहा है. मृतक जुगराज सिंह उर्फ तोता की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी बताया जा रहा है. इस हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा गैंग ने ली है.

गुरुद्वारे के सामने घटना को दिया अंजाम

शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे मेहता के गांव चन्नन में बाइक पर आए तीन युवकों ने 28 वर्षीय जुगराज सिंह ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. इस घटना को गुरुद्वारे के सामने अंजाम दिया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जुगराज सिंह ने बचने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आरोपी उस पर लगातार गोलियां चला रहे हैं. कई गोलियां लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस का ये है कहना

घटना की सूचना मिलते ही थाना मेहता की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे रंजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. सभी पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है.

दविंदर बंबीहा गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

हत्या के तुरंत बाद इसकी जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा गैंग की ओर से ली गई. बंबीहा गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली गई है. जिसमें लिखा था कि इस हत्या की जिम्मेदारी डोनी बल, मोहम्मद रंधावा और कौशल चौधरी लेते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि मृतक जुगराज सिंह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था. इन लोगों ने मिलकर उनके साथियों की हत्या की थी. जिसका बदला लिया जा रहा है. जग्गू का साथ देने वाले अन्य लोग भी अपने अंजाम के लिए तैयार रहे.

एनकाउंटर में मारा गया था रूपा

मालूम हो कि 29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था. मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर जगरूप रूपा को जुलाई  2022 में अमृतसर के गुलालीपुर गांव में पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version