मुजफ्फरपुर: हॉस्पिटल में लगी आग, पांच मरीजों की मौत, कई घायल, CM सम्राट चौधरी ने मुआवजे का किया ऐलान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसो हो गया. शहर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हास्पिटल में भीषण आग लग गई. अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में लगी से पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई. आग की इस घटना में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं कई झुलस गए. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई.

आग लगते ही मरीजनों में मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे.

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी. जब दमकल की टीम अस्पताल पहुंची तो आईसीयू वार्ड पूरी तरह धुएं से भरा हुआ था. बचाव अभियान के दौरान कई मरीजों को गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया.

अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य के दौरान 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, हालांकि कई मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन ने अस्पताल परिसर को अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मृतकों और घायलों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. कई परिजनों का कहना है कि आग लगने के बाद अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर वहां से चले गए. इससे कई मरीजों को समय पर सहायता न मिलने के कारण गंभीर स्थिति में पहुंच गए. अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

DM सुब्रत कुमार सेन ने बताया

DM सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि वार्ड में 13 बेड लगे हुए थे, जिसमें 15 मरीज भर्ती थे. अभी तीन मरीजों के मरने की पुष्टि हुई है. आग की घटना के चलते ICU वार्ड के इंचार्ज भी झुलस गए हैं, जिन्हें बगल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी मरीजों का भी रेस्क्यू कर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

Hospital fire- India TV Hindi

सीएम सम्राज चौधरी ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है. बिहार सीएम ने एक्स पर लिखा, “मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है.”

Latest News

US में गर्भवती पार्टनर की मौत, आरोप में भारतीय युवक गिरफ्तार, पीड़िता की मां बोली-आरोपी को तुरंत करो डिपोर्ट

Washington: अमेरिका के ओहियो में एक बेहद दर्दनाक कार हादसा हुआ. भारतीय मूल के अवैध अप्रवासी 33 वर्षीय तरसेम...

More Articles Like This

Exit mobile version