नागपुर: वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, मचा हड़कंप, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nagpur Chlorine Gas Leak: महाराष्ट्र से डर फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां नागपुर स्थित गोधनी इलाके में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में भयानक क्लोरीन गैस रिसाव हो गया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. दर्जनों लोगों को ले जाया गया है. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है.

पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कलशेकर के अनुसार

मानकापुर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कलशेकर के अनुसार, यह जल शुद्धिकरण संयंत्र गोंडी नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आता है. पुलिस प्रशासन को रात करीब 12:45 बजे गैस रिसाव के बारे में सूचना मिली थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और आपातकालीन सेवाएं बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया.

खाली कराया गया 200 मीटर का दायरा

गैस के प्रभाव और खतरे को देखते हुए बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल के चारों ओर 200 मीटर के दायरे को नो-मैन्स-लैंड घोषित कर दिया गया और वहां बैरिकेडिंग लगा दी गई.

एहतियात के तौर पर स्थानीय निवासियों को तुरंत अपने घर खाली करने की सलाह दी गई. प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रभावित इलाके के लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है.

NDRF और फायर ब्रिगेड का संयुक्त अभियान

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एनडीआरएफ और नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया. इन टीमों ने मिलकर गैस रिसाव को बेअसर करने और उसे नियंत्रित करने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया. प्रशासन के मुताबिक, उनके इस त्वरित प्रयास से अब तक लगभग 90 प्रतिशत गैस रिसाव को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है.

गैस के संपर्क आए 40 लोग अस्पताल में भर्ती

गैस के संपर्क में आने से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई. प्रशासन ने कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कुछ प्रभावित लोग खुद ही अस्पताल पहुंच गए. वर्तमान में 40 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 12 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस गैस रिसाव से लोगों में दहशत हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version