Nepal Crime: नेपाल सरकार का एक्शन, पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Crime: नेपाल की नई सरकार, जिसे वहां के युवाओं (Gen Z) का भारी समर्थन हासिल है, पिछले शासनों के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार पर लगातार कड़े कदम उठा रही है. नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान के तहत पुलिस ने बीते दिनों देश के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पौडेल पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं.

मालूम हो कि 66 वर्षीय विष्णु पौडेल नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) के एक वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार में बेहद सम्मानित मंत्री रहे हैं. पुलिस ने बताया कि उन्हें पश्चिमी नेपाल के एक होटल से हिरासत में लिया गया.

पौडेल को लाया जा रहा काठमांडू

पुलिस प्रवक्ता अबी नारायण काफले ने जानकारी दी कि पौडेल को गिरफ्तार करने के बाद काठमांडू लाया जा रहा है, जहां उन्हें आगे की जांच के लिए ‘मनी लॉन्ड्रिंग जांच विभाग’ को सौंप दिया जाएगा.

यह गिरफ्तारी केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के कुछ महीनों बाद हुई है. दरअसल, नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद ओली सरकार गिर गई थी. उस दौरान हुई हिंसा में कम से कम 76 लोगों की मौत हुई थी और 2500 से अधिक लोग घायल हुए थे और संसद सहित कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी गई थी. इस हिंसा को न रोक पाने के आरोप में ओली और उनके गृह मंत्री को भी गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं.

रैपर से पीएम बने बालेंद्र शाह का एक्शन

मालूम हो कि नेपाल के मौजूदा प्रधानमंत्री 36 वर्षीय बालेंद्र शाह हैं, जो पहले एक मशहूर रैपर थे. राजनीति में आने के बाद उन्होंने इसी वर्ष मार्च में भ्रष्टाचार खत्म करने के बड़े वादे के साथ भारी बहुमत से चुनाव जीता था. पद संभालने के बाद से ही उन्होंने पिछले समय में हुए घोटालों और शक्तियों के दुरुपयोग के खिलाफ कड़ा कदम उठा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version