Nepal Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली नेपाल की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Earthquake: भूकंप के झटकों से नेपाल की धरती कांप उठी. नेपाल के बैतडी जिले में रविवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. यह जानकारी भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र ने दी.

केंद्र के मुताबिक, रविवार दोपहर आए भूकंप का केंद्र भारत-नेपाल सीमा के पास सुदूर पश्चिम प्रांत में बैतडी जिले के दिलासैनी इलाके में था. भूकंप के झटके बैतडी और दार्चुला जिलों के आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए.

हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. नेपाल में हर वर्ष कई बार भूकंप आते हैं. यह देश भूकंपीय दृष्टि से सबसे अधिक सक्रिय क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में स्थित है, जिसकी वजह से इसमें भूकंप का खतरा बहुत अधिक रहता है. आज दोपहर में भूकंप से झटके महसूस होते ही तमाम लोग भयवश घरों से बाहर निकल गए.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version