Nepal: बीरगंज के चार इलाकों में अनिश्चतकालीन कर्फ्यू, जाने क्यों उठाया गया ये बड़ा कदम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal: नेपाल में दो समूहों के बीच हुए झड़प के बाद बड़ा कदम उठाया गया है. नेपाल के पर्सा जिले के बीरगंज महानगर के चार प्रमुख इलाकों में सोमवार सुबह से अगले आदेश तक तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. यह अनिश्चितकालीन कर्फ्यू युवकों के दो समूहों के बीच झड़प के बाद लगाया गया है. यह जानकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मुख्य जिला अधिकारी के अनुसार

मुख्य जिला अधिकारी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 की धारा 6 (क) के तहत कर्फ्यू लगाया गया है. इस दौरान निर्धारित क्षेत्रों में लोगों के के घूमने, एकत्र होने, रैली निकालने, प्रदर्शन करने, बैठक करने या घेराव करने पर रोक रहेगी. जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है, उनमें पूर्व में बाइपास रोड, पश्चिम में सिरसिया नदी, उत्तर में गंडक चौक और दक्षिण में शंकराचार्य गेट शामिल हैं.

जारी सूचना में कहा गया है कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अधिनियम, 2028 की धारा 6(क) के मुताबिक आज 23 फरवरी को सुबह पौने 10 बजे से अगले आदेश तक बीरगंज महानगर क्षेत्र के इन चार इलाकों के भीतर किसी भी व्यक्ति के आने-जाने, एकत्र होने, रैली, प्रदर्शन, बैठक या घेराव करने पर प्रतिबंध लगाया जाता है.

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं की आवाजाही की अनुमति होगी. इसमें एंबुलेंस, दमकल वाहन, शव वाहन, स्वास्थ्यकर्मियों और मीडिया कर्मियों के वाहन, पहले तय विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थी, परीक्षा केंद्र के कर्मचारी, पर्यटक वाहन, मानवाधिकार और राजनयिक मिशनों के वाहन व वैध टिकट के साथ यात्रा करने वाले हवाई यात्री शामिल हैं.

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, कर्फ्यू को लागू कराने और छूट प्राप्त वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

इस बीच, राष्ट्रीय चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए काठमांडू गाटी के बाहर, खासकर नेपाल के दक्षिण तराई इलाकों के जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. करीब 11 हजार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version