नई दिल्ली: कावेरी अपार्टमेंट में लगी आग, कई सांसदों का है आवास, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है. यहां कावेरी अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है. सूचना पर फायर की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने में जुटी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को करीब 1.22 बजे आग लगने की जानकारी मिली. फिलहाल, छह गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, ये अपार्टमेंट वीआईपी बिल्डिंग कही जाती है. इस अपार्टमेंट में लोकसभा और राज्यसभा के कई सासद रहते हैं और यह संसद भवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है.

अपार्टमेंट में आग लगने से हड़कंप मच गया. की खबर से हड़कंप मच गया. शोर-शराबा के बीच लोग बाहर निकल गए. हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए एक शख्स ने बताया कि घर में उसकी बेटी के शादी के लिए कई गहने और कीमती चीजें रखी हुई थीं. आग लगने से मेरा बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. मेरी बेटी भी झुलस गई है. उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है. जब आग लगी, फ्लैट में कुत्ता भी मौजूद था, उन्हें यह नहीं पता चला कि आग कैसे लगी, लेकिन लगता है कि बच्चे पटाखा जला रहे थे, और उसी वजह से आग लग गई.

Latest News

Gold Silver Price Today:  मिडिल क्लास को बड़ी राहत, धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के भाव

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This

Exit mobile version