न्यूयॉर्कः ट्रेन की जद में आने से भारतीय मूल के युवक-युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New York Subway Accident: न्यूयॉर्क शहर के एक सबवे रेलवे स्टेशन पर भारतीय मूल के दो युवाओं की ट्रेन की जद में आने से जान चली गई. बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले दोनों को पटरियों पर बैठे हुए देखा गया था.

न्यूयॉर्क डेली न्यूज के मुताबिक, 24 वर्षीय मल्लिका चित्रे और नवम कौल डाउनटाउन मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन के ट्रैक पर थे, जब रविवार को तड़के लगभग 3:15 बजे नंबर 4 ट्रेन उनकी ओर आई.

अपने अधिकारियों को ट्रेन ऑपरेटर ने बताया कि उसने दोनों को ट्रैक पर बैठे देखा था और ट्रेन को रोकने की कोशिश भी की थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेन के टकराने से ठीक पहले युवती हंस रही थी और युवक को अपनी ओर खींचती हुई नजर आ रही थी.

पुलिस सूत्रों ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि नवम कौल पटरियों पर गिर गए थे या खुद नीचे उतरे थे, जबकि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मल्लिका उन्हें अपनी ओर खींचकर बचाने की कोशिश कर रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी दोनों ट्रेन की टक्कर से ठीक पहले पटरियों पर बैठे दिख रहे हैं.

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, जांचकर्ता इस बात की भी गहन जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों युवा इतने नशे में थे कि उन्हें अपनी ओर आती ट्रेन के खतरे का एहसास ही नहीं हो पाया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन जांच अधिकारियों ने आत्महत्या की संभावना से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया है और इसे एक संभावित मकसद के तौर पर देखा जा रहा है.

लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, मल्लिका चित्रे और नवम कौल दोनों लंबे समय से दोस्त थे और दोनों ने 2024 में न्यू जर्सी की रटगर्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया था. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस मामले में अभी तक कोई अतिरिक्त जानकारी तुरंत मुहैया नहीं कराई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version